देहरादून , मार्च 26 -- उत्तराखंड के देहरादून जिला पुलिस में कार्यरत अपर उप निरीक्षक (एएसआई) प्रेम प्रकाश पुरोहित ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रवेंद्र डोभाल से मिलकर चंडीगढ़ में आयोजित पंचम खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में प्राप्त उपलब्धियों की जानकारी दी। शानदार प्रदर्शन पर उत्साहवर्धन के लिए 2500 रुपए का नगद पुरस्कार देकर एसएसपी ने एएसआई को पुरुस्कृत किया।
उन्होंने उत्साहवर्धन कर, भविष्य में होने वाली प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार के स्वर्णिम प्रदर्शन की अपेक्षा की। एएसआई पुरोहित ने आज गत 20 से 22 मार्च तक चण्डीगढ में आयोजित पंचम खेलों मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 में राज्य की ओर 55 प्लस आयु वर्ग की 200 मीटर रेस प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक तथा 100 मीटर रेस प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने के बाद एसएसपी डोभाल से भेंट की। प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन के आधार पर एएसआई ने आगामी अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित