श्रीनगर , मई 16 -- दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम के अरु वैली रोड पर शनिवार को एक टूरिस्ट कैब के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो पर्यटकों की मौत हो गयी और ड्राइवर समेत तीन अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि पर्यटकों की कैब सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान गुजरात निवासी बाविन भावसार और नैना के रूप में हुई है।

घायलों में गुजरात के अविन भावसार, अशोक नैना और पहलगाम के रंगवर्ड मोहल्ला निवासी ड्राइवर रईस अहमद भट शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने पहलगाम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित