जबलपुर , मई 17 -- पश्चिम मध्य रेलवे ने तिरुवनंतपुरम हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की जांच के लिए उच्चस्तरीय प्रशासनिक समूह जांच समिति का गठन किया है।

डबल्यूसीआर ने रविवार को बताया कि यह समिति आज लुनी रिचा और विक्रमगढ़ अलोट स्टेशनों के बीच 12431 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की घटना की जांच करेगी और रिपोर्ट सौंपेगीसमिति को पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा नामित किया गया है, जिसमें पश्चिम मध्य रेलवे, आईसीएफ और आरडीएसओ के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी/डब्ल्यूसीआर (पीसीएसओ) को समिति के संयोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। अन्य सदस्यों में प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर/डब्ल्यूसीआर (पीसीईई), प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर/डब्ल्यूसीआर (पीसीएमई), प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर/आईसीएफ, कार्यकारी निदेशक/पीएस और ईएमयू/आरडीएसओ और प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/डब्ल्यूसीआर (पीसीएससी) शामिल हैं।

रेलवे ने बताया है कि दुर्घटना मैनुअल के प्रावधानों के अनुसार, समिति को निर्धारित समय सीमा के भीतर जांच पूरी करने का निर्देश दिया गया है। समिति घटना के कारणों, तकनीकी पहलुओं और सुरक्षा मापदं सुरक्षा मापदंडों की विस्तृत जांच करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस संबंध में सभी आवश्यक उपाय कर रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित