कोलकाता , जुलाई 15 -- पश्चिम बंगाल सरकार ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य के पाम एवेन्यू स्थित घर पर सुरक्षा बहाल करने का फैसला किया है।

श्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन आठ अगस्त, 2024 को हुआ था। उनके परिवार में उनकी पत्नी मीरा भट्टाचार्य और बेटे सुचेतन हैं। तत्कालीन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने श्री भट्टाचार्य के निधन के बाद उनके घर से सुरक्षा हटा ली थी।मई में सरकार बदलने के बाद, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मीरा भट्टाचार्य के घर पर सुरक्षा फिर से बहाल करने का फैसला किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित