कोलकाता , जून 17 -- पश्चिम बंगाल सरकार घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के उद्देश्य से, दुर्गा पूजा को वैश्विक मंच पर बढ़ावा देने के लिए नयी पहल करेगी। राज्य के पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने बुधवार को यह घोषणा की।

श्री घोष ने हालांकि उत्सव के एक भव्य समापन के रूप में 2016 में पूर्ववर्ती ममता बनर्जी सरकार के शुरू किये गये दुर्गा पूजा कार्निवल (उत्सव जुलूस) को आयोजित करने पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की। श्री घोष ने कहा कि इस वर्ष दुर्गा पूजा कार्निवल आयोजित करने पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "इस मामले पर कैबिनेट स्तर पर चर्चा की जाएगी और उसके बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।"मुख्य इंदिरा गांधी सरनी (पूर्व नाम रेड रोड) पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पुरस्कार विजेता पूजा समितियां एक साथ आती हैं, जो हुगली नदी में मूर्तियों के विसर्जन के रास्ते में हजारों दर्शकों के सामने अपनी झांकियां, विषय-वस्तु और सांस्कृतिक प्रदर्शन प्रदर्शित करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित