नयी दिल्ली , मई 22 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की घुसपैठियों के लिए कोई "डिटेंशन कैंप" (हिरासत केंद्र) बनाने की योजना नहीं है, बल्कि उन्हें देश से बाहर निकालने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सौंप दिया जाएगा।
राज्य सरकार के अतिथि गृह 'बंग भवन' में मीडिया को संबोधित करते हुए श्री अधिकारी ने कहा कि राज्य में "डिटेंशन कैंप" बनाए जाने की बातें पूरी तरह "काल्पनिक" हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित