कोलकाता , अक्टूबर 23 -- पश्चिम बंगाल में दो माओवादी नेताओं मंगल और मालती ने शुक्रवार को लालबाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों नेता कोलकाता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण किया। लालबाजार के सूत्रों के अनुसार, मंगल पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि झारखंड पुलिस ने मालती पर 2 लाख रुपये का इनाम रखा था। आत्मसमर्पण के बाद मीडिया से बात करते हुए मंगल ने कहा कि सशस्त्र संघर्ष समाज के लिए कोई फायदा नहीं पहुंचा सकता और इससे केवल विनाश व रक्तपात ही होता है। उसने बताया कि उन दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा के जीवन में लौटने का फैसला किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित