कोलकाता , अक्टूबर 31 -- पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के दत्तपुकुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में 40 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित परिवार की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी इलाके में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने आया था। वह दत्तपुकुर थाना क्षेत्र की नीलगंज पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले सुभाषनगर इलाके में बच्ची को पड़ोसी के मकान की छत पर ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित