बर्दवान , अक्टूबर 22 -- पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्दवान जिले में विजयादशमी के दिन दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि पहली घटना में रैना थाना क्षेत्र के मिरेपोता क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बाजितपुर निवासी कामाख्या राय (61), नरुगोपाल राय (45) और श्रीकांत राय (41) के रूप में हुई है।
दूसरी घटना में बुधवार देर रात पंडाल घूमकर घर लौट रहे दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। भातार थाना क्षेत्र के पटना गांव में श्मशान घाट के पास हुए इस हादसे में जीत माझी (19) और मनोज पाल (30) की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित