कोलकाता , मई 04 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में घोषित परिणामों और रूझानों से इस बात का स्पष्ट संकेत है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने के रास्ते पर है।
अब तक घोषित 130 परिणामों में भाजपा ने 90 सीटें हासिल कर ली हैं और तृणमूल कांग्रेस केवल 39 सीटें ही जीत सकी है। रूझानों की बात करें तो भाजपा 115 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और तृणमूल कांग्रेस केवल 42 सीटों पर ही आगे चल रही है। कांग्रेस एक और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) दो सीट जीतने में सफल रही हैं। कभी दशकों तक राज्य में शासन चलाने वाली माकपा का खाता तक नहीं खुल सका है।
भवानीपुर सीट पर तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी अपने निकटतम विरोधी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी से केवल 2929 वोटों की बढ़त पर हैं। इस सीट पर 20 चक्र में से 15 चक्रों की गणना हो चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित