गयाजी , मई 09 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद शनिवार को कहा कि राज्य में एक "नए युग की शुरुआत" हो रही है ।
श्री कुमार ने बोधगया में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद संवाददाताओं से बाद करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को नये मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में विकास और सुशासन को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बंगाल अब नरेंद्र मोदी के नारे "सबका साथ, सबका विकास" के साथ आगे बढ़ेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने बंगाल चुनाव में चुनाव आयोग के कार्यों की सराहना की और कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है, जहां शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों की ताकत को दर्शाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित