नयी दिल्ली , अप्रैल 03 -- पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद भी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की 500 कंपनियां मतगणना पूरी होने के बाद भी राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात रहेंगी। यह बल अगले आदेश तक चुनाव के बाद भी ड्यूटी के लिए राज्य में बने रहेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 200 कंपनियां विशेष रूप से ईवीएम और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए तैनात की जाएंगी। यह बल मतगणना केंद्रों की सुरक्षा सुएनिश्चित करेंगे और काउंटिंग प्रक्रिया पूरी होने तक अपनी ड्यूटी पर रहेंगे।

यह निर्णय निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए बहु-स्तरीय निगरानी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित