सिलीगुड़ी , सितंबर 22 -- पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य में 'प्रधानमंत्री चाय श्रमिक प्रोत्साहन योजना' को लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस योजना के लिए लगभग 330 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।

श्री अधिकारी ने जलपाईगुड़ी जिले के मटियाली में मूर्ति नदी पर 19.78 करोड़ रुपये की लागत से बने 126 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। यह पुल गुरुमारा, चालसा और मटियाली को आपस में जोड़ता है और इससे स्थानीय आवागमन में बड़ा सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तर बंगाल विकास विभाग ने इस योजना का प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा था। बंद पड़े चाय बागानों के श्रमिकों के कल्याण को ध्यान में रखकर बनाई गई इस योजना का उद्देश्य चाय श्रमिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सामाजिक सुविधाएं प्रदान करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित