टोंक , अप्रैल 27 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने दावा किया हैं कि इस बार पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में कमल खिलने जा रहा है।

श्री नवीन ने सोमवार को राजस्थान के टोंक में वर्चुअल प्रदेश के सात जिलों में नवनिर्मित भाजपा जिला कार्यालय भवनों के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में मेहनत की हैं और जनता जिस प्रकार वहां के शासन के खिलाफ सड़कों पर आई हैं, उससे लग रहा है कि वहां कमल खिलने और भगवा लहराने जा रहा हैं।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में शासन ने जनता को त्रस्त किया हुआ था और जो पार्टी मां, माटी एवं मानुष के नाम पर सरकार में आई, उसी के साथ बेइमानी करने का काम किया गया।

श्री नवीन ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है और इसके लिए राजस्थान के कार्यकर्ताओं का उन्होंने आभार भी जताया और कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर कई कार्यकर्ता वहां क्षेत्र में जाकर परिश्रम और पार्टी का सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित