रायपुर , मई 04 -- छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज पश्चिम बंगाल में और असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु में राजग की सरकार बनने के रुझान पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि, स्पष्ट रूप से दिख रहा है कि पश्चिम बंगाल की जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। पश्चिम बंगाल में स्पष्ट रूप से कमल खिल रहा है। हमारे नेताओं ने कहा था कि टीएमसी को टाटा बाय बाय करेगी, पश्चिम बंगाल की जनता ने खेला कर दिया है। टीएमसी को टाटा बाय बाय कर दिया है।
उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि, पश्चिम बंगाल की जनता के साथ जिन्होंने अत्याचार, अनाचार किया, माताएं और बहनों का अपमान किया, उसको सबक सिखाया है। पश्चिम बंगाल की जनता ने सनातन को अपमानित करने वालों को सबक सिखाया है और आज पांच राज्य की जनता भाजपा , नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के साथ खड़ी है। यह अब तक के रुझानों से स्पष्ट होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित