कोलकाता , अगस्त 01 -- पश्चिम बंगाल के स्वास्थ्य विभाग और राज्य रक्त संचरण परिषद ने एक अगस्त से राज्य के 11 निजी ब्लड बैंकों के रक्तदान शिविर आयोजित करने पर रोक लगा दी है। इस तरह के रक्तदान शिविरों के प्रबंधन में कथित अनियमितताओं और रक्त संबंधी घटकों की अवैध खरीद फरोख्त के आरोप सामने आने के बाद यह निर्णय लिया गया है।

एक आधिकारिक अधिसूचना के जरिए इस रोक की घोषणा की गई। यह रोक तब तक लागू रहेगी जब तक राज्य रक्त संचरण परिषद की जांच पूरी नहीं हो जाती। विभाग ने उन 11 निजी ब्लड बैंकों के नाम भी जारी किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उन आरोपों के बाद की गई है जिनमें कहा गया था कि ब्लड बैंकों ने जरूरी मंजूरी लिए बिना रक्तदान शिविर लगाए और रक्त एकत्र करने के दौरान तय नियमों का उल्लंघन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित