चंडीगढ़ , मई 09 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में नयी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त मुख्यमंत्री शुवेंदु अधिकारी और प्रदेश की जनता को बधाई दी।

यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और यह जीत विकसित भारत-2047 के संकल्प की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की भूमि पश्चिम बंगाल देश को नयी दिशा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

श्री सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नयी सरकार विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नये मानक स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने विकास और सुशासन के पक्ष में समर्थन दिया है तथा केंद्र और राज्य सरकार मिलकर विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कार्य करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित