कोलकाता , नवंबर 25 -- केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई ) ने पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के नगर निकाय भर्ती घोटाले से जुड़े मामले में राज्य के पूर्व अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बोस के रिश्तेदर को समन भेजा है।
सीबीआई के के धिकारी कुछ दिन पहले पूर्व मंत्री से पूछताछ करने के लिए जेल गये थे। आरोप है कि बोस के रिश्तेदार को अवैध तरीके से नौकरी दिलायी गयी थी।
सूत्रों के अनुसार सीबीआई अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे थे कि बोस को इससे क्या फायदा हुआ और भ्रष्टाचार को किस तरह अंजाम दिया गया।
उन्होंने बताया कि जांचकर्ता पूर्व मंत्री के जवाबों से संतुष्ट नहीं थे, इसलिए उनसे दोबारा पूछताछ की जा सकती है।
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने भी इसी मामले में बोस के परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित