कोलकाता , जुलाई 12 -- पश्चिम बंगाल सरकार ने बारुईपुर के सूर्यपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। इसके तहत रविवार को उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) रैंक के एक अधिकारी ने इस मामले की जांच संभाल ली।

पुलिस ने बताया कि बारुईपुर पुलिस जिले के डीएसपी (जिला प्रवर्तन शाखा) शांतनु मुखोपाध्याय को नया जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि मामले के हर पहलू की तेजी से और गहराई से जांच की जा सके।

यह कदम पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नाबालिग पीड़िता और मॉब लिंचिंग के शिकार इंद्रजीत मंडल के परिजनों से मुलाकात कर त्वरित जांच का भरोसा दिलाने के अगले दिन उठाया गया है।

शुरुआत में इस मामले की जांच पुलिस अधिकारी दिगंत मंडल कर रहे थे, जिसके बाद इसकी जिम्मेदारी बारुईपुर पुलिस थाने के पूर्व प्रभारी निरीक्षक जयंत पोद्दार को सौंपी गश्र थी। इस नये फेरबदल के तहत जांच का काम वरिष्ठ अधिकारी को सौंपा गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नये जांच अधिकारी अब तक जुटाये गश् सभी सबूतों की समीक्षा करेंगे और आगे की जांच की निगरानी करेंगे। कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि जांच जारी है।

यह घटनाक्रम मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उस दौरे के अगले दिन सामने आया है, जिसमें उन्होंने नाबालिग पीड़िता के परिवार और घटना के बाद भीड़ की हिंसा का शिकार हुए इंद्रजीत मंडल के परिजनों से मुलाकात की थी। शनिवार को अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों परिवारों को आश्वासन दिया कि जांच तेजी से की जायेगी और सरकार दोषियों के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति अपनायेगी।

पुलिस ने मॉब लिंचिंग के मामले में भी कार्रवाई तेज कर दी है। शुरुआत में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद शुक्रवार रात तीन और आरोपियों को पकड़ा गया है।

मुख्यमंत्री के दौरे के बाद शनिवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे कुल गिरफ्तारियों की संख्या सात हो गयी है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फारुक सरदार, राजेश सरदार, शरीफुल मलिक, सबीउद्दीन बैद्य, फरीद शेख, अबू सिद्दीक सरदार और शमीम अली खान के रूप में हुई है। इन सभी पर गैर-कानूनी तरीके से जमा होने, दंगा करने, सरकारी कर्मचारियों को काम से रोकने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने, मॉब लिंचिंग आदि के आरोप हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित