बेतिया , जून 22 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र में पिछले शनिवार से ही लापता किशोरी का शव झाड़ियों में फेंका हुआ मिला है।
इस संबंध में मृत किशोरी खुशी कुमारी (14) के परिजनों ने रविवार को शिकारपुर थाना में गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
परिजनों का आरोप है कि साठी थाना क्षेत्र के रामपरसौना गांव निवासी एक सहेली ख़ुशी को घर से बुलाकर ले गई थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। परिजनों ने एक युवक पर भी छेड़खानी का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार गौरीपुर मंझरिया पंचायत के अमवा टोला गांव के सरेह स्थित झाड़ियों से एक किशोरी का शव बरामद किया गया। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित