नयी दिल्ली , अक्टूबर 28 -- पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 22 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग में सवालों के जवाब में यह जानकारी दी।
उन्होंने इस संघर्ष पर ने संघर्ष पर गहरी चिंता जताते हुए बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के दौरान अब तक 22 भारतीय नागरिकों की मौत हुई है, जिनमें 14 नाविक शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा और भलाई के लिए भारत उनके लगातार संपर्क में है।
प्रवक्ता के अनुसार, सऊदी अरब में भी तीन भारतीयों की मौत हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित