नयी दिल्ली , मार्च 08 -- पश्चिम एशिया में गत 28 फरवरी से जारी संकट के कारण रविवार को घरेलू विमान सेवा कंपनियों की 279 उड़ानें रद्द रहीं।
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि के घरेलू विमान सेवा कंपनियों ने पश्चिम एशिया संकट के कारण 08 मार्च को निर्धारित 279 उड़ानें रद्द कीं। वहीं, उन्होंने आज 49 उड़ानों का परिचालन शेड्यूल किया था।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका और इजरायल ने संयुक्त सैन्य अभियान के तहत ईरान पर गत 28 फरवरी को हमला किया था जिसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए कई पश्चिमी एशियाई देशों पर हमले किये। इससे क्षेत्र में स्थिति काफी गंभीर हो गयी और वाणिज्य उड़ानों को पूरी तरह से रोक दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित