, April 21 -- टोक्यो, 21 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण नवंबर तक अपने वैश्विक वाहन उत्पादन में 38,000 यूनिट की कटौती करेगी।

जापान की क्योडो समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने सोमवार को कहा कि इस कदम का मुख्य असर उन ट्रकों पर पड़ेगा जिनका उत्पादन पश्चिम एशियाई बाज़ार के लिये किया जाता है।

इससे पहले मार्च में, जापानी मीडिया ने बताया था कि इस संघर्ष के चलते टोयोटा अप्रैल में पश्चिम एशियाई बाज़ार के लिए अपने वाहन उत्पादन में 24,000 यूनिट की कटौती करेगी। मार्च में, कंपनी ने अपने उत्पादन में 20,000 वाहनों की कटौती की थी।

गौरतलब है कि अमेरिका और इज़रायल ने 28 फरवरी को ईरान में कुछ ठिकानों पर हमले किये, जिससे नुकसान हुआ और आम नागरिकों की भी जान गई। वहीं अमेरिका और ईरान ने सात 7 अप्रैल को दो हफ़्ते के लिए संघर्ष-विराम की घोषणा की। इसके बाद पाकिस्तान के इस्लामाबाद में दोनों देशों के बीच हुई बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित