मनीला , मार्च 03 -- फिलीपींस के राष्ट्रपति बोंगबोंग मार्कोस ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच मंगलवार को 1,400 से अधिक फिलीपीनी नागरिकों से स्वदेश लौटने का अनुरोध किया।

श्री मार्कोस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हवाई क्षेत्र और हवाई अड्डों के बंद होने के कारण फिलहाल सरकार प्रत्यावर्तन की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी रास्ते से लोगों का वहां से निकलना गंभीर जोखिम भरा हो सकता है। लाेगों के काफिलों पर शत्रुतापूर्ण हमलों की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित