वाशिंगटन , सितंबर 16 -- अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा है कि पश्चिम एशिया पर अमेरिका की नीति इजरायल से प्रभावित नहीं हो सकती और अमेरिका के हित हमेशा आगे रहने चाहिए।

श्री वेंस ने ऑल-इन पॉडकास्ट की ओर से आयोजित एक सम्मेलन में कहा कि इजरायल सैन्य तकनीक और खुफिया जानकारी के क्षेत्र में अमेरिका का एक अहम साझेदार है लेकिन दोनों सरकारें हर बात पर सहमत नहीं होतीं। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जरूरत पड़ने पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजमिन नेतन्याहू से असहमत होने की इच्छा भी जाहिर की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित