, Sept. 22 -- अंकारा, 22 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि पश्चिम एशिया और दुनिया भर के देशों के सामने मौजूद झगड़ों, युद्धों और संकटों से निपटने के लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत और तालमेल ज़रूरी है।

हैबरतुर्क प्रसारक के अनुसार न्यूयॉर्क में एर्दोगन ने कहा, "हमारे इलाके और दुनिया में जिन झगड़ों, युद्धों और संकटों का हम सामना कर रहे हैं, उनके लिए तुर्की और अमेरिका के बीच करीबी बातचीत ज़रूरी है।"तुर्की नेता के अनुसार, वाशिंगटन के साथ बातचीत और तालमेल से अंकारा को वैश्विक असर वाले कई मुद्दों पर अच्छे नतीजे हासिल करने में मदद मिलती है।

एर्दोगन ने बताया कि इसका मुख्य संबंध पश्चिम एशिया की समस्याओं के साथ-साथ अफ्रीका और एशिया पर असर डालने वाली घटनाओं से है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित