बेतिया , जुलाई 15 -- पश्चिमी चम्पारण जिले के लौरिया-चनपटिया मुख्य मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल एक बाइक चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा निवासी कमलेश साह के रूप में हुई है। वह पेशे से बिजली मिस्त्री थे।
पुलिस के अनुसार, कमलेश साह मंगलवार की रात बिजबनिया गांव में बिजली का काम पूरा कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान दुबौलिया के समीप सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरे घायल की पहचान रामनगर थाना क्षेत्र के छवघरिया निवासी अदेया राम के पुत्र प्रवेश राम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को लौरिया अस्पताल पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित