बेतिया , जून 17 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के केसरिया वार्ड संख्या-3 में बुधवार की सुबह एक विवाहिता का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मृतका की पहचान गुलाइची देवी के रूप में हुई है, जो सिकंदर मांझी की पत्नी तथा हेटमन मांझी की पुत्री थीं। वह पिछले कुछ समय से अपने मायके में रह रही थीं। परिजनों के अनुसार मंगलवार रात भोजन करने के बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई थीं और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था।

बुधवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। घर के पीछे स्थित रास्ते से अंदर जाकर देखा गया तो गुलाइची देवी का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित