बेतिया , अप्रैल 30 -- बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर 28 अप्रैल को वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि वीडियो में मझौलिया थाना के गश्ती दल पर पैसा लेने का आरोप लगाया गया था। मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने गश्ती दल में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक जनार्दन पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित