बेतिया, 27मई (वार्ता ) बिहार में पश्चिमी चम्पारण के कालीबाग थाना क्षेत्र के गड़वान टोली वार्ड नंबर-10 में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के मामले का खुलासा किया है।

इस मामले में पुलिस ने छापेमारी कर कुल 15 मवेशी बरामद किए तथा एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में नगर, कालीबाग एवं मनुआपुल थाना की संयुक्त टीम ने देर रात छापेमारी की।

इस दौरान दिलनवाज आलम के घर से 6 गाय, 3 बाछी एवं 6 बछड़े बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से दिलनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमज़द खान की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। छापेमारी के दौरान एक लकड़ी का ठेला, लोहे का दाव, पांच चाकू, दो तराजू और एक मोबाइल भी बरामद किया गया।

इस संबंध में कालीबाग थाना में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित