बेतिया , अक्टूबर 21 -- िहार में पश्चिम चंपारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह मछलीलोक के समीप पुलिस की एक गाड़ी की ठोकर से ट्रक चालक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी वार्ड संख्या चार निवासी स्व.शेख सेराजुल के पुत्र मो. अरमान (60) के रूप में की गयी है।

सूत्रों ने बताया कि मो. अरमान बुधवार की सुबह मछलीलोक के समीप अपना ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर चाय पी रहा था। इसी दौरान पुलिस की एक गाड़ी ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिसकर्मी उन्हें इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित