बेतिया , अक्टूबर 14 -- िहार के पश्चिम चंपारण जिले में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले 432 लाभुकों को सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है,इनमें करीब 200 लाभुकों के भुगतान के लिए कोषागार को विपत्र भेजा गया है।जिला परिवहन पदाधिकारी अमित राज ने बुधवार को बताया कि बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2023 के तहत जिले में अब तक 432 लाभुकों के आवेदनों को स्वीकृति दी गयी है। उन्होंने बताया कि आवंटित राशि के आधार पर करीब 200 लाभुकों को प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने के लिए कोषागार में विपत्र भेजा गया है।आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद संबंधित लाभुकों के बैंक खातों में राशि हस्तांतरित की जायेगी।शेष स्वीकृत आवेदनों के भुगतान की प्रक्रिया भी जारी है।
श्री राज ने बताया कि राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन नीति के तहत लंबित सब्सिडी आवेदनों के निष्पादन के लिए 05 करोड़ 96 लाख 44 हजार 500 रुपये आवंटित किये हैं। यह राशि राज्य के सभी जिलों के लिए निर्धारित की गयी है।सरकार की इस पहल से इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले पात्र लाभुकों को आर्थिक सहायता मिलेगी।साथ ही, पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लागू नीति के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित