बेतिया , अप्रैल 27 -- बिहार में पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में लौरिया-बगहा मुख्य पथ पर नंदनगढ़ चौक के समीप सोमवार को तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान बहुवरवा पंचायत निवासी प्रकाश पटेल के 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार पटेल के रूप में की गई है। वह मानपुर मोकरी स्थित अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेजा जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित