बेतिया, मई 11 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के मैनाटांड थाना क्षेत्र में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चालक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि बसंतपुर एसएसबी कैंप के समीप भलुवाहिया गांव के पास मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में चालक की मौत हो गयी।
मृतक की पहचान बसंतपुर गांव निवासी शेख गजनवी के पुत्र शेख सद्दाम के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित