बेतिया , अप्रैल 29 -- िहार के पश्चिम चम्पारण जिले के बलथर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गौरीपुर बाजार के शेख टोला में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई।मृतक की पहचान शेख टोला निवासी तौसीफ अंसारी के पुत्र सरताज के रूप में हुई है। यह घटना उस समय हुई जब मिट्टी लदा एक ट्रैक्टर तेज गति से गुजर रहा था। इसी दौरान घर के समीप खेल रहा सरताज उसकी चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित