बेतिया , जुलाई 3 -- बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार राजमिस्त्री की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के बकुलहर मठ निवासी रामजी पटेल के 32 वर्षीय पुत्र जितेंद्र पटेल के रूप में हुई है। श्री पटेल पेशे से राजमिस्त्री थे।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार की देर शाम जितेंद्र पटेल बाइक से अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान घोघा चौक के पास उतर पलक बीन पोखरा के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल जितेंद्र पटेल को इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), बेतिया लाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज के लिए बेहतर अस्पताल में रेफर कर दिया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गोपालपुर थाना की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क किनारे से जब्त कर लिया है। फरार वाहन चालक की पहचान और वाहन का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित