बेतिया, फरवरी 27 -- बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में जगदीशपुर थाना की पुलिस ने 131 लीटर विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध विदेशी शराब की खेप लेकर मझौलिया थाना क्षेत्र के लालसरैया गांव की ओर जाने की फिराक में है। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने सेखौना मठ के समीप घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान लालसरैया मलाह टोली निवासी नितेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 131 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।
सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित