बेतिया, फरवरी 27 -- बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को रसोई गैस सिलेंडर के विस्फोट कर जाने से 12 लोग झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर पंचायत लौरिया के यूनियन बैंक चौक स्थित एक ठेला पर संचालित मीट की दुकान में आज दोपहर रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इस घटना में 12 लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लौरिया पहुंचाया गया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रौशन कुमार ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मरीजों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, बेतिया रेफर कर दिया गया है। तीन घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है, जिनमें दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं।

अंचलाधिकारी नीतेश कुमार सेठ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित