बेतिया,10अप्रैल (वार्ता) बिहार के पश्चिमी चम्पारण जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक का शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर बहुअरवा पंचायत के बंगाली कॉलोनी से धागड टोली जाने वाली मुख्य सड़क पर एक युवक का शव बरामद किया गया है।मृतक की पहचान सिरिसिया थाना क्षेत्र के रामरेखा निवासी पप्पू यादव के रूप में की गई है। शव के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित