बेतिया, फरवरी 14 -- बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ आभियान के दौरान 54.290 किलोग्राम गांजा बरामद करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति नेपाल से धुतहा नदी के रास्ते गांजा लेकर भारतीय क्षेत्र में आने वाले हैं। सूचना के अनुसार थानाध्यक्ष कंगली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और एक व्यक्ति को 54.290 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण के दरपा थाना के सुखलहिया निवासी राजेश महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से गांजा के साथ एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।इस संबंध में कंगली थाना कांड संख्या 15/26 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित