बेतिया , अक्टूबर 22 -- िहार के पश्चिमी चंपारण जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम कार और सहोदरा थाना की पुलिस जिप्सी के बीच आमने-सामने की टक्कर में महिला पुलिस अवर निरीक्षक (एसआई) समेत कई लोग घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि बेतिया- नरकटियागंज मुख्य सड़क पर मुसहरी के समीप यह हादसा हुआ। सहोदरा थाना की जिप्सी बेतिया से नरकटियागंज की ओर जा रही थी, जबकि कार विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी। हादसे में जिप्सी में सवार एसआई प्रतिमा दुबे, जयप्रकाश सिंह, भुवनेश्वर प्रसाद यादव और अर्पण कुमारी घायल हो गये। वहीं, कार में सवार पति-पत्नी और एक बच्चा भी घायल हो गया।
सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और चनपटिया पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित