बेतिया,02अप्रैल(वार्ता) बिहार में पश्चिमी चम्पारण जिले के सिकटा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम दो बाइकों के बीच हुयी टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिकटा रक्सौल सैनिक सड़क पर अठाइशलाखा पुल के समीप दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस घटना में चार लोग घायल हो गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित