बेतिया , अप्रैल 30 -- िहार में पश्चिमी चंपारण जिले के लौकरिया थाना क्षेत्र में बोलेरो की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि बहुअरवा गांव निवासी फुल मोहम्मद मियां (60) अपने गांव से मिश्रौली की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान सैनिक रोड पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में फुल मोहम्मद मियां गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित