बेतिया , सितंबर 20 -- पश्चिम चम्पारण जिले में विशेष भूमि सर्वेक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है। पहले चरण में चार अंचलों के 281 गांवों में खानापूरी का कार्य पूरा कर लिया गया है, जबकि 57 गांवों अथवा मौजों का प्रपत्र-25 प्रकाशित कर दिया गया है।

जिला बंदोबस्त पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने आज बताया कि संबंधित मौजों का नक्शा और खतियान तैयार कर संबंधित अंचलों को उपलब्ध करा दिया गया है। प्रपत्र-25 प्रकाशित होने के बाद संबंधित अंचल में रैयत अपने नाम से जमाबंदी कायम कराने की प्रक्रिया पूरी करा सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित