बेतिया, अप्रैल 16 -- बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले की पुलिस ने भंगहा बॉर्डर से भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को बताया कि बुधवार की शाम को सूचना मिली थी कि नेपाल से मादक पदार्थ की खेप भंगहा बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया।इसी दौरान एक व्यक्ति स्कूटी से आता दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.630 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरा गांव निवासी अनिल यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्कर के विरूद्ध मादक एवं मनाेतेजक पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये आंकी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित