श्रीगंगानगर , मई 02 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के हिंदूमलकोट थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट चक 2-सी के पास शुक्रवार को मोटर साइकिल के एक पिलर से टकराने से एक किसान की मौत हाे गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह एक किसान अपने खेत से कुछ दूर के अन्य खेत की तारबंदी के पिलर के पास मृत पाया गया। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल पड़ी थी।
पुलिस ने बताया कि वह रात को किसी समय अचानक सामने आए किसी पशु से टकरा गया और मोटरसाइकिल बेकाबू होकर पिल्लर से जा टकरायी। उसके सिर में गहरी चोट लगी, जिससे मौके पर हीउसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान अमरजीतसिंह रायसिख (35) निवासी गांव पक्की के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित