बैतूल , फरवरी 02 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के दामजीपुरा गांव में पशु के साथ दुष्कर्म का कथित वीडियो वायरल होने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और देखते ही देखते हिंसा भड़क उठी।

रविवार को हुए इस मामले में गांव के बाजार में कई दुकानें बंद रहीं। कुछ स्थानों पर आगजनी और तोड़फोड़ के निशान मिले। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया और कुछ प्रदर्शनकारियों ने दुकानों, वाहनों और घरों में तोड़फोड़ व आगजनी की। एक महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस बाद में मौके पर पहुंची, हालांकि प्रशासन ने स्थिति पर जल्द नियंत्रण की बात कही है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को सुबह करीब 9.30 बजे हिरासत में ले लिया गया था, लेकिन सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के चलते स्थिति बिगड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी वीरेंद्र जैन, प्रभारी कलेक्टर अक्षत जैन, आईजी मिथिलेश कुमार और डीआईजी प्रशांत खरे ने देर रात गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। इलाके में एसडीओपी और चार थाना प्रभारी भी कैंप कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित