चंडीगढ़ , मई 24 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पशु चिकित्सा विशेषज्ञों और सहायकों से लैस मोबाइल वैन जल्द ही टोल-फ्री नंबर 1962 के जरिए रोजाना सुबह 6 से रात 10 बजे तक पशुपालकों को घर पर ही इलाज उपलब्ध कराएंगी। कॉल मिलने पर मोबाइल इकाई 30 मिनट में लाभार्थी के घर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने इसे 24 घंटे की सेवा में बदलने के निर्देश दिए।

रविवार को चंडीगढ़ में कृषि, बागवानी, मत्स्य पालन और पशुपालन विभागों के 'विज़न 2047' रोडमैप की समीक्षा बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित