मुरैना , मार्च 26 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में थाना रामपुरकलां पुलिस ने पशुधन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की पांच भैंसें और दो पड़िया बरामद की हैं।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पशुधन चोर रामपुर-समई मार्ग स्थित रूनधान जागीर गांव के पास चोरी के मवेशियों को चराते हुए बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पशुधन चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच भैंसें और दो पड़िया जब्त की हैं, जिनकी कुल कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित