पलवल , जून 18 -- हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का पलवल पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अलापुर स्थित मोनार्क बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और परिश्रम से चलने वाली पार्टी है तथा संगठन की मजबूती का आधार कार्यकर्ता हैं।

उन्होंने केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्षों को सुशासन, विकास और मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, आयुष्मान भारत और उज्ज्वला जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। महिलाओं के सशक्तीकरण और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र व हरियाणा सरकार लगातार कार्य कर रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित